सिर्फ शुभकामनाओं के माध्यम से मनाये जाने वाली विश्व हिंदी दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं

Bhopal news :- हिंदी को हमारे देश में माथे की बिंदी से जोड़ा जाता है| इसीलिए आज यानी की 10 जनवरी को पुरी दुनिया में हिन्दी दिवस मनाया जाता है | इसीलिए आज का दिन सभी भारतीयों और हिन्दी प्रेमियों के लिए खास है। विश्व हिन्दी दिवस की शुरुआत 2006 में तब के कांग्रेस सरकार द्वारा की गयी थी। उस वक्त के तात्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी उसके बाद हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषण करने का उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना था। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम लोग हिन्दी के मूर्धन्य लेखक और कवि भारतेन्दु हरिश्चंद्र की यह प्रसिद्ध पंक्ति शेयर कर रहे हैं-
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल। – भारतेन्दु हरिश्चंद्र
वहीँ कुछ लोग इसे मात्र दिखावा करार दे रहे हैं , पूरा ट्विटर ऐसे हीं ट्वीट्स से भरा है|सिर्फ हिंदी दिवस मनाकर हम हिंदी को न तो बचा सकतें हैं न बढ़ा सकते हैं|
#विश्वहिन्दीदिवस#विश्व_हिंदी_दिवस@thelokniti pic.twitter.com/STAJQgFU4K
— Vivek Pandey विवेक पाण्डेय (@VIVEKPANDEY1192) January 10, 2020