"मैं मुन्नालाल गोयल नहीं हूं इमरती देवी हूँ आंखें फुड़वा दूंगी"

भोपाल डेस्क

पूर्व मंत्री इमरती देवी आजकल गुस्से में रहती हैं। जब किसी ग्रामीण कार्यकर्ता ने उन्हें पानी की समस्या का समाधान करने को कहा तो उन्होंने कहा कि तुम्हारी आँखे फोड़ दूंगी मैं मुन्नालाल गोयल नहीं हूं।

जो नेता कभी वोट मांगने के लिए जनता के घर तक जाते हैं आज वही इनके आंख तक फोड़ने की बात कर रहे हैं।

इसका एक ऑडियो वायरल हो रहा हैं। इस ऑडियो में जब ग्रामीण कार्यकर्ता ने पूर्व मंत्रीजी से हैंडपम्प लगाने का आग्रह किया तो वे उसपर भड़क गईं और उसे खरी खोटी सुनाने लगीं। यहां तक कि खुद की तुलना नेता मुन्नालाल गोयल से करते हुए उन्होंने कहा कि मैं उनके जैसी नहीं हूं। मुझसे ज्यादा बात की तो आंखें फोड़ दूंगी।

https://youtu.be/9f5kaCFmFao

मध्यप्रदेश के नेताओं का बड़बोलापन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जैसे-जैसे उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी भी सर चढ़कर बोल रही है।

(द लोकनीति ऐसे किसी भी ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है)

Exit mobile version