विकास दुबे गिरफ्तारी:- मंदिर में दर्शन के लिए ₹250 का लिया था टिकट, फर्जी आईडी का किया था इस्तेमाल

विकास दुबे गिरफ्तारी:- मंदिर में दर्शन के लिए ₹250 का लिया था टिकट, फर्जी आईडी का किया था इस्तेमाल

 Bhopal Desk:Garima Srivastav

विकास दुबे ने मंदिर में दर्शन के लिए ₹250 का टिकट लिया था. इस दौरान उसने फर्जी आईडी का इस्तेमाल भी किया था.. इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया है और ट्वीट करते हुए विकास दुबे के सरेंडर को प्रायोजित बताया है. 

 उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए यह प्रायोजित सरेंडर किया गया है.. साथ ही यह भी कहा कि एमपी बीजेपी के सीनियर नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है. तो लगातार एक के बाद एक बड़े आरोप आप सरकार पर लगते नजर आ रहे हैं. एक के बाद एक ट्वीट करके उत्तर प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश सरकार और दोनों सरकारों की पुलिस पर निशाना साधा जा रहा है.. 

 पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा सवाल करते हुए कहा कि आखिर विकास दुबे मध्य प्रदेश ही क्यों आया… और इसका किन-किन लोगों से संबंध है.. विकास दुबे की कॉल डिटेल की जांच होनी चाहिए..

 वहीं उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सवाल खड़ा किया कि यह सरेंडर है या गिरफ्तारी है.. दूसरी चीज की आखिर इस गिरफ्तारी से कई तरह के मिलीभगत की चीजें सामने निकल कर आ रही है वह आखिर क्या है… 

Exit mobile version