सभी खबरें

छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश के बाद अब इस राज्य में होगा विधानसभा की कार्यवाही का लाइव

छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश के बाद अब इस राज्य में होगा विधानसभा की कार्यवाही का लाइव

भोपाल/राजेश्वरी शर्मा-   पड़ोसी राज्य  छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यो के साथ अब मध्यप्रदेश भी विधानसभा  की कार्यवाही को लाइव करने की तैयारी में है। अब मध्यप्रदेश विधानसभा भी सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करेगी। इसको लेकर हाल ही में विधानसभा प्रमुख सचिव की मुख्यमंत्री से चर्चा हुई। सबसे पहले प्रश्नकाल का सीधा प्रसारण होगा। अगर वह सफल रहा तो अन्य कार्यवाही को भी लाइव किया जाएगा। अन्य राज्यों में भी प्रश्नकाल का ही प्रसारण होता है। विधानसभा सचिवालय द्वारा विधायकों को सदन की कार्यवाही का वीडियो रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है। 
अब मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही लोग घर बैठे देख पाएंगे। सरकार-विपक्ष के वार्तालाप को लाइव देख आमजन अपने नेता का नेतृत्व भी देख पाएंगे। वर्तमान में चल रहे मुद्दों पर वह अपनी राय रख कर सही गलत हो समझ पाएंगे। 
विधानसभा की कार्यवाही को लाइव करने की तैयारी चल रही हैं। अब इसमें तकनीकी बारीकियों को देखा जा रहा है। अभी तक राज्यपाल का अभिभाषण, वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने तथा अन्य महत्वपूर्ण मौकों पर कार्यवाही को लाइव किए जाने की सुविधा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button