गुना : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की विडियो बनाया और कर दिया वायरल

गुना।

मध्य प्रदेश के गुना सैनिक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां चार-पांच युवकों ने एक युवती के साथ पहले तो छेड़छाड़ की साथ में उसका वीडियो भी बनाया पुलिस टॉप यही नहीं उन मनचलों ने युक्ति का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल भी करवा दिया।

पूरा मामला गुना के धरनावदा थाने की है। यहां कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और उसका वीडियो वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग और बनेह गांव में रहने वाले दीपक की दोस्ती काफी दिनों से थी। इसी का बहाना देकर दीपक ने नाबालिग लड़की से मिलने का आग्रह किया था और नाबालिग लड़की को एक सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया था। सुनसान इलाके में दोनों बातचीत कर रहे थे इसी दौरान वहां बाइक से पांच बदमाश आ धमके  बदमाशों ने पहले तो नाबालिग को पकड़ लिया उसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे जब नाबालिग लड़की ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई है। जब दीपक ने लड़की को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे डरा धमकाकर शांत करवा दिया।

वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि लड़कों ने वीडियो वायरल न करने की बात बार-बार की है। लेकिन यह भी बोलते दिखे की जरूरत पड़ी तो जरूर वायरल कर देंगे। वीडियो में बदमाशों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version