MP : आज भोपाल आयेंगे वीडी शर्मा, भाजपा ने स्वागत की कर रखी है तैयारियां

Bhopal Desk, Gautam :- भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज से अपना कार्यभार संभालेंगे। आज प्रदेश कार्यालय दीनदयाल परिसर में पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीच वे पदभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि खजुराहो से वर्तमान सांसद होने के साथ-साथ भाजपा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की भी कमान सौंपी है। विडी शर्मा के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय भी तैयार और कार्यकर्ता भी। तकरीबन 2:30 बजे शर्मा हबीबगंज स्टेशन आएंगे जहाँ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी कर राखी है।

शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष का कामकाज संभालने पर भाजपा अपना शक्ति प्रदर्शन भी करने जा रही है। ग्वालियर से शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हबीबगंज स्टेशन पर वीडी शर्मा के स्वागत की तैयारी की है। यहां से शर्मा भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। सबसे पहले वहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 6 नम्बर होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर पहुचेंगे। भाजपा अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरे रास्ते को पार्टी के झंडों और बैनर पोस्टरों से सजाया गया है।

Exit mobile version