
मध्यप्रदेश/भोपाल :- मध्यप्रदेश में इन दिनों पक्ष-विपक्ष दोनों ही तरफ से बयानबाजी के जरिये हमला बोला जा रहा हैं. आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कमलनाथ को अपना शिकार बनाते हुए मीडिया से कहा कि सत्ता चले जाने के कारण कमलनाथ जल बिन मछली जैसे तड़प रहे हैं। वे आजकल कुछ भी बोलते रहते हैं। कभी दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द होता है तो कभी किसी कांग्रेसी के पेट में दर्द होता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसे ही सरकार चलाती रहेगी और पूरे प्रदेश का विकास करती रहेगी और हर वर्ग हमारे साथ है।
वही OBC मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ OBC आयोग बनाया था हमने उसे संवैधानिक मान्यता दी।