आज दिग्विजय के पास कोई दंगा भड़काने वाला मु्द्दा नहीं होगा, इसलिए ऐसा भद्दा आरोप लगाया – वीडी शर्मा 

भोपाल – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया हैं। उनके इस आरोप के बाद प्रदेश की सियासत बुरी तरह से गरमा गई हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर भोपाल तक सियासी हलचल बढ़ गई हैं। 

वहीं दिग्विजय के इस आरोप के बाद बीजेपी जमकर कांग्रेस और दिग्विजय पर हमला बोल रही हैं। बीजेपी नेता शिवराज और गोपाल भार्गव के बाद अब बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय के आरोपों का जोरदार पलटवार किया हैं। 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर करारा निशाना साधा हैं। उन्होंने दिग्विजय पर हमला बोलते हुए कहा कि आज दिग्विजय सिंह के पास कोई दंगा भड़काने वाला मु्द्दा नहीं होगा, न ही देश के लिए घातक होने वाला कोई मुद्दा होगा। इसलिये अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भाजपा की ओर से लगातार यह कोशिश की जा रही है कि वह मध्यप्रदेश की सरकार को अस्थिर कर सके । बाकायदा इसके लिए भाजपा के बड़े नेता कांग्रेस विधायकों को पैसे का लोभ भी दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांगेस के विधायकों को 25 करोड़ रूपये का ऑफर दिया गया है।

दिग्विजय का ये बयान प्रदेश में तूल पकड़ा हुआ हैं। चारो तरफ से इस मामले को लेकर नए नए बयान सामने आ रहें हैं। बरहाल ये मामला कब शांत होगा ये तो समय ही बताएगा।

Exit mobile version