वीडी शर्मा बोले – राहुल गांधी अपनी मंद बुद्धि को दर्शाते है

एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि वोटिंग के बाद बातचीत और मंथन किया गया। इसके अलावा काउंटिंग को लेकर रणनीति बनाई गई। वीडी शर्मा ने राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को ‘पनौती’ बताने वाले बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए जो शब्दों का प्रयोग किया उससे वह अपनी मंद बुद्धि को दर्शाते हैं। उन्होंने 130 करोड़ जनता का अपमान किया है।
बीजेपी सांसद वीडी शर्मा आगे कहा कि, देश के अंदर कांग्रेस निस्तेनाबूत हो रही है। दिग्विजय सिंह पर हुई एफआईआर को लेकर कहा कि, दिग्गी पर धाराएं लगनी चाहि। कानून क्या दिग्विजय सिंह की जेब में है। कानून का क्या वह पालन नहीं करेंगे। मैं तो कहूंगा कि और धाराएं लगनी चाहिए। उन्होंने लोगों को भड़काया है। प्रशासन ने उन्हें धरना कैसे देने दिया।
आपको बता दें कि, मतगणना को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसे लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई थी। इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।




