20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी – UP कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गांधी परिवार लगातार अमेठी के लोगों के लिए बहुत मेहनत कर रहा है। राहुल गांधी निश्चित रूप से 2024 का लोकसभा चुनाव इस सीट से लड़ेंगे। राहुल अमेठी सीट भाजपा की स्मृति इरानी से हार गए थे।

हालांकि, उन्होंने केरल की वायनाड सीट भारी अंतर से जीत ली थी। यह दूसरी बार है, जब राय ने राहुल गांधी के अपने पुराने गढ़ अमेठी में लौटने की संभावना के बारे में बात की।

मुंबई में अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ राय ने राम मंदिर के उद्घाटन को एक राजनीतिक कार्यक्रम में बदलने का आरोप लगाते हुए भाजपा की आलोचना की। कहा कि राम मंदिर का निर्माण आस्था का विषय है। चुनावी वर्ष में लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए भाजपा यह सब कर रही है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।