सभी खबरें

बड़वानी :- आशा ग्राम पहाड़ी पर वन विभाग ने लगाएं 1000 पौधे

बड़वानी :- आशा ग्राम पहाड़ी पर वन विभाग ने लगाएं 1000 पौधे

बड़वानी/हेमंत नागजीरिया :- सभी का प्रयास हो तो निश्चित ही बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यह देखने को मिला आशाग्राम पंचमुखी हनुमान पहाड़ी पर, जब सभी लोगों के प्रयास से वन विभाग ने इस पहाड़ी पर 1000 पौधे रोपे अल्प अवधि में ही लगा दिये । 

वन विभाग के रेंजर दीपक सोलंकी के अनुसार इस पहाड़ी पर 800 चिरौल  तथा 200 सागवान के पौधे लगाए गए हैं। श्री सोलंकी बताते हैं कि गत वर्ष भी लगाए गए चिरौल के पौधों को कम पानी में पल्लवित होता देखना, पहाड़ी को हरा भरा बनाने के लिए हमें मनोबल प्रदान कर रहा है। उन्होने बताया कि पौधों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए  आशाग्राम ट्रस्ट के कर्मचारी एवं ग्राम वासियों का अच्छा सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button