मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू, ग्रामीणों में भारी उत्साह

मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू, ग्रामीणों में भारी उत्साह

 

 

एक बार फिर से मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत हो गई है.

 सरकार द्वारा लगातार जनता से गुजारिश की जा रही है कि सभी वैक्सीनेशन अभियान में शामिल होकर वैक्सीन लगवाएं.

 

प्रदेश सरकार ने 25 अगस्त को 20 लाख लोगों को वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा. वहीं 26 अगस्त को 10 लाख लोगों को केवल दूसरा डोज लगाने का ही टारगेट रखा गया.

 

 भोपाल में 554 सेंटर तय:- 

 

भोपाल में 554 सेंटर तय है.वहीं सात एसडीएम सर्किल में 150 मोबाइल टीमें और दो वैक्सीनेशन मोबाइल वैन टीकाकरण में जुटेंगी.

 

भोपाल में पहले दिन डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है.

 

कुल 704 स्थानों पर पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी

टीमें सुबह 9 बजे सेंटरों पर पहुंच गईं लेकिन टीकाकरण 10 बजे से शुरू हुआ.

सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल में वैक्सीनेशन महा अभियान में शामिल हुए और टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया.

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री जबलपुर में वैक्सीनेशन महाअभियान में भी शामिल हो रहे हैं.

 

 मुख्य रूप से ग्रामीणों को टीका लगाने का रखा गया लक्ष्य:-

 

 इस बार वैक्सीनेशन महा अभियान में सरकार का लक्ष्य है कि सबसे ज्यादा टीका ग्रामीणों को लगाया जाए.

 एंबुलेंस व स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियों से टीकाकरण टीम को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया. बताया गया है कि जिले में 62 फीसदी लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग गया, वहीं काफी कम लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लग सका है. CMHO द्वारा बताया गया कि पहले दिन पहला डोज लगाने पर फोकस रहेगा और 26 अगस्त को दूसरा डोज लगाने पर फोकस रहेगा. हर बूथ पर दोनों डोज लगवाने की व्यवस्था की गई है.

Exit mobile version