शहर के सभी 85 वार्डों में वैक्सीनेशन सेंटर बनने की तैयारी, अब अपने घर के नज़दीक लगवा सकेंगे वैक्सीन
भोपाल/राज राजेश्वरी शर्मा: भोपाल में कोरोना का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में भोपाल में 345 नए केस मिले। कोरोना की रफ्तार को धीमी करने के लिए हमे सावधानी के साथ अब वैक्सीनशन पर भी अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जिसके लिए सरकार ने राजधानी में शनिवार से शहर के सभी 85 वार्डों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाने की तैयारी की है।
इसके साथ ही कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी को निर्देश देते हुए वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने और हेल्थ वर्कर्स के जरिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा।
हर टीकाकरण सेंटर पर प्रतिदिन 600 टीके लगाने का लक्ष्य है। टीकाकरण के लिए संजीवनी क्लीनिक व अन्य अस्पतालों में भी टीकाकरण की व्यवस्था होगी। आपको बता दें कि 16 जनवरी से अब तक शहर में 1 लाख 43 हज़ार 88 टीके लग चुके हैं। 60 साल से ऊपर के 39580 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीन लगवाई जा सकेगी।
शहर के सभी 85 वार्डों में वैक्सीनेशन सेंटर बनने की तैयारी, अब अपने घर के नज़दीक लगवा सकेंगे वैक्सीन
अब अपने घर के नज़दीक लगवा सकेंगे वैक्सीन
