खोजें

भोपाल अनलॉक:- वैक्सीन लगवाइये, दुकान खुलवाइये, अनलॉक के पहले लगे टीकाकरण कैंप 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल अनलॉक:- वैक्सीन लगवाइये, दुकान खुलवाइये, अनलॉक के पहले लगे टीकाकरण कैंप 

भोपाल अनलॉक:- वैक्सीन लगवाइये, दुकान खुलवाइये, अनलॉक के पहले लगे टीकाकरण कैंप 

 

 

भोपाल:- मप्र की राजधानी भोपाल में कल से सब कुछ नियमों के साथ खोला जा रहा है. Unlock के पहले शहर में अनेक जगहों पर टीकाकरण कैम्प लगाये गये हैं जहाँ दुकानदारों और कर्मचारियों को टीका लग रहे हैं.

लॉकडाउन खोलने को लेकर कमलनाथ ने उठाया शिवराज सरकार पर सवाल, कहा निपटने का बताये प्लान

 

 मध्यप्रदेश में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है. राजधानी भोपाल को भी 10 जून से अनलॉक किया जा रहा है. बताते चलें कि अब सैटरडे को कोरोना कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है. अब कोरोना कर्फ्यू सिर्फ रविवार को रहेगा . बाजार सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक खुल सकेंगे वहीं रात 8:00 बजे से सुबह के 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया.

 लॉकडाउन खोलने के बाद अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पीसीसी चीफ ने शिवराज सरकार से सवाल किए हैं. कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि सीएम शिवराज मध्य प्रदेश में 15.25% आबादी को वैक्सीन का एक डोज और 2.53% आबादी को दोनों डोज लगे हैं. इतने कम टीकाकरण के बीच लॉकडाउन का खत्म होना, बहुत बड़ी चुनौती है. इस चुनौती से निपटने का क्या प्लान है? बताइए…

 

 भोपाल अनलॉक होते ही इंदौर में उठी अनलॉक की मांग :-

 

भोपाल में अनलॉक की खबर सुनते ही आर्थिक राजधानी इंदौर के व्यापारियों की बेचैनी बढ़ गई हैं। मांग उठ रही है कि अगर भोपाल के बाज़ार खोलने जा रहे हैं तो इंदौर के क्यों नहीं?

 

बता दे कि इंदौर अब मैं अभी भी आधे से ज्यादा कारोबारियों को कारोबार करने की छूट नहीं दी गई हैं। इंदौर और भोपाल का पॉजिटिविटी रेट करीब-करीब एक समान हैं। उसके बाद भी इन दोनों शहरों की स्थिति में सरकार का भेदभाव स्पष्ट रूप से नजर आ रहा हैं।

 

वहीं, इन व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भी खड़े नजर आए। उन्होंने तो सरकार पर इंदौर के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया हैं।

 

शुक्ला ने कहा इंदौर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने सपनों का शहर बताते हैं तो ऐसे में इस शहर को छूट पहले मिलना चाहिए। राज्य सरकार को इंदौर के साथ सौतेला व्यवहार करना अब बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि 10 जून से ही इंदौर को पूरी तरह से अनलॉक किया जाए।

 

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि इंदौर में संक्रमण की दर कम हो गई हैं। ऐसे में अब इंदौर में आम जीवन लौटाने की दिशा में हमें पहल करना चाहिए। उन्होंने मांग उठाई है कि इंदौर के सभी बाजारों को अब एक साथ अनलॉक कर दिया जाना चाहिए।

विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि उन्होंने इंदौर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की पिछली बैठक में भी इंदौर के सारे बाजार खोलने का प्रस्ताव रखा था।

Exit mobile version