अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा चीन मौत के आंकड़ों में कर रहा हेरा-फेरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा चीन मौत के आंकड़ों में कर रहा हेरा-फेरी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने WHO  के बाद अब चीन पर आरोप लगाया है जिसके बाद जानलेवा वायरस को लेकर चीन और अमेरिका में जुबानी जंग छिड़ गई है. अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि चीन ने कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या छिपाई है. मरने वालों की संख्या असल में कहीं अधिक है.बता दें कि ट्रंप ने ये दावा इसलिए किया क्योंकि शुक्रवार को चीन ने वुहान में कोविड-19 से होने वाली मौतों के आंकड़े को 50 फीसदी तक बढ़ा दिया.

क्या किया अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''चीन ने अदृश्य शत्रु से होने वाली मौतों की संख्या दोगुना होने की घोषणा की है. यह उससे कहीं अधिक है और अमेरिका से बहुत अधिक है, करीब भी नहीं है!''

 

 

Exit mobile version