ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें
नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण के लिए 43 जिलों में डाले जा रहें वोट, सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम

शिवपुरी : मध्यप्रदेश में नगर सरकार चुने जाने के लिए आज दूसरे चरण में 43 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं।
वोट सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। कुल 214 निकायों के लिए 6 हजार 829 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग EVM के जरिए हो रही।
बता दे कि दूसरे चरण में 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 5 नगर निगम- रतलाम, मुरैना, देवास, रीवा और कटनी शामिल हैं। वहीं, नगर सरकार के लिए शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी के वार्ड 38 में मतदान किया। इससे पहले “पहले चरण” का मतदान 6 जुलाई को हो चुका है।
इधर, वोटिंग को देखते हुए सुरक्षा के कड़े
इंतेज़ाम किए गए है। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया हैं।




