
मध्यप्रदेश/बड़वानी/खरगोन/भोपाल – मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव कब होंगे ये तो समय ही बताएगा लेकिन उस से पहले प्रदेश में सियासी घमासान के साथ साथ दलबदल का सिलसिला शुरू हो गया हैं।
आए दिन नेता मौके की नजाकत को देखते हुए एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। भाजपा ने नगरीय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका दिया हैं। कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के प्रतिनिधि और पूर्व राजपुर विधानसभा क्षेत्र के नपा उपाध्यक्ष समेत 12 नेताओं ने BJP का दामन थाम लिया। इसे BJP का बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा हैं।
रविवार को भाजपा कार्यालय बड़वानी में इन सभी नेताओं ने खरगोन बड़वानी लोकसभा से बीजेपी सांसद गजेंद्र पटेल की अध्यक्षत में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिला अध्यक्ष ओम सोनी और राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अंतर सिंह पटेल भी भाजपा कार्यालय पर मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस से आए सभी नेताओं का भाजपा का सदस्यता फॉर्म भरवाकर माला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस को बड़वानी जिले से झटका लगा हो, इस से पहले बड़वानी में अंजड़ नगर परिषद के वर्तमान 3 कांग्रेसी पार्षदों और 40 से अधिक कार्यकर्ताओ सहित ने BJP ज्वाइन कर ली थी। तब मुख्यमंत्री शिवराज और वीडी शर्मा ने इन सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।