ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें
नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा ने जारी किया संकल्प-पत्र, किए गए ये बड़े वादे

भोपाल : नगरीय निकायों के चुनाव से ठीक पांच दिन पहले भाजपा ने अपना मेनिफेस्टो (संकल्प-पत्र) जारी कर दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में हम एक विजन के साथ उतरे हैं। जो संकल्प पत्र जारी कर रहे हैं, उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
किए गए जनता से ये बड़े वादे
- निगमों में छात्रों, दिव्यांगों व महिलाओं को रियायती बस पास।
- अगले पांच साल में 50 हजार करोड़ रुपए नगरीय विकास पर खर्च करेंगे।
- सफाईकर्मियों को जोखिम भत्ता व विशेष स्वास्थ्य भत्ता
- कार्यस्थल पर ही भोजन उपलब्ध कराने के लिए ‘मोबाइल दीनदयाल रसोई घर’ होंगे।
- हर नगर निगम में एक गौशाला होगी। डॉग केयर सेंटर भी खुलेंगे।
- बस स्टैंड पर मुफ्त वाई-फाई, शहरों में रिंग रोड, बायपास, अंडरपास और फ्लाईओवर बनेंगे।
- बेस एफएआर से अधिक एफएआर प्रीमियम लेकर बिल्डरों को दिया जाएगा।
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसा बंदी और शहीदों को प्रॉपर्टी टैक्स व जलकर में छूट मिलेगी।
- प्रॉपर्टी टैक्स और जल कर को व्यावहारिक बनाया जाएगा।
- कक्षा पांच तक के सिलेबस में स्वच्छता को जोड़ा जाएगा।
- मोबाइल टॉवरों पर स्पेशल टैक्स लगाया जाएगा।
- नगरों में चिह्नित स्थानों पर सैनेटरी पैड वेडिंग मशीन लगेगी।
- स्वरोजगार के लिए 20 हजार का व्यक्तिगत लोन मिलेगा।
- 105 वर्ग मीटर तक के भूखंडों पर बिल्डिंग परमिशन की अनिवार्यता समाप्त की जाएगी।
- बहुमंजिला इमारतों व कॉलोनियों में बिल्डर्स तथा रहवासी समिति द्वारा वसूले जा रहे मेंटेनेंस शुल्क को नियंत्रित करने के लिए नीति लाई जाएगी।
इसके साथ ये भी वादा किया गया है कि भोपाल और इंदौर में एक साल में मेट्रो रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। मेट्रोरेल के आसपास टीओडी में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
भाजपा ने यह भी कहा कि गुजरात की तरह ही क्षेत्रीय निगम आयुक्त (रीजनल म्यूनिसिपल कमिश्नर) की व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं, सीएम शिवराज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की करीब 300 योजनाएं हैं, जिनका लाभ लोगों को मिलेगा। मिशन नगरोदय में 21 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है।
.jpg)



