सभी खबरें

नगरीय निकाय चुनाव : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने की कलेक्टरों से चर्चा, स्पष्ट तौर पर दिए ये निर्देश

मध्यप्रदेश/भोपाल : शनिवार को नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने कलेक्टरों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टरों से इलेक्शन मोड में रहने को कहा हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने कलेक्टरो को ये निर्देश दिए हैं। 

  • कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदी की जाए। जिलों में इस सामग्री की सप्लाई हेल्थ कार्पोरेशन करेगा।
  • सीसीटीवी और वीडियो कैमरे की व्यवस्था।
  • उम्मीदवारों से नामांकन प्राप्त करने के लिए स्थान का चयन कर लें।
  • मतदान के लिए साॅफ्टवेयर में ऋुटिरहित एंट्री।
  • नगरीय निकाय चुनाव के लिए रिटर्निंग आफिसर की नियुक्ति कर ली जाए।
  • निर्वाचन के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों का 24 घंटे में निराकरण कर आयोग को सूचित करें। इसके लिए अलग से सेल गठित की जाए तथा जांच दल भी गठित हो।
  • मतदान प्रशिक्षण के लिए डेढ़ गुना और वोटिंग के लिए 120 प्रतिशत अधिकारी कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए।
  • इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के रेण्डमाइजेशन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
  • कलेक्टर और उप निर्वाचन पदाधिकारी सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाले मैसेज रोजाना जरूर देखें।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने चुनाव तैयारियों से स्पष्ट है कि अगले सप्ताह यानी 15 मार्च तक नगर सरकार के चुनावों की तारीख का ऐलान हो सकता हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 407 में से 344 नगरीय निकायों के चुनाव कराने की तैयारी कर ली हैं। यह माना जा रहा है कि 30 अप्रैल तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी।

दरअसल, प्रदेश में दसवी और बारहवीं की बोर्ड परिक्षाएं 30 अप्रैल से 18 मई तक होना हैं। आयोग की मंशा है कि इसके पहले चुनाव प्रक्रिया संपन्न करा ली जाए। क्योंकि नगरीय निकायों के बाद पंचायतों के चुनाव भी कराए जाना है, जिनके बोर्ड परीक्षाओं के बाद होने के आसार हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में किसी तरह की कोई गलती नहीं होना चाहिए। यह पहला मौका है जब आयोग ने कलेक्टरों को चुनाव तैयारियों को लेकर स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button