आगामी विधानसभा चुनाव : BJP ने शीर्ष नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट 

नई दिल्ली – भाजपा चुनावी मोड में आ गई हैं। इसी साल अप्रैल-मई में असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी के अलावा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने है, इन चुनावों में कमल खिलाने पार्टी ने अपनी टीम तैनात कर दी हैं। पार्टी के बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी हैं। 

पार्टी ने चार चुनावी राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी बनाए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को असम का प्रभारी बनाया गया है, वहीं सह प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह होंगे।
बता दे कि तमिलनाडु के लिए जी किशन रेड्डी, केरल के लिए प्रह्लाद जोशी, पुडुचेरी के लिए अर्जुन राम मेघवाल को पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।जबकि, पश्चिम बंगाल में पहले से ही भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पास चुनाव प्रभार हैं। 

गौरतलब है कि कांग्रेस के पास सिर्फ केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी है, जहां वी नारायणसामी मुख्यमंत्री हैं। वहीं केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है यानी भाकपा और माकपा के साथ अन्य लेफ्ट पार्टियों का गठबंधन हैं। जबकि, तमिलनाडु में भाजपा की गठबंधन सहयोगी AIADMK सत्ता में मौजूद हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। इधर, असम में भाजपा और असम गण परिषद के गठबंधन की सरकार हैं। 

बता दे कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। शीर्ष नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी हैं। 

 

 

Exit mobile version