जब अखिलेश यादव को आया गुस्सा, डॉक्टर से बोले, तुम बीजेपी के हो सकते हो, भाग जाओ यहां से

उत्तर प्रदेश – कन्नौज बस हादसे के पीड़ितों से मिलने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव का एक अलग अंदाज़ देखने को मिला। बता दे कि अखिलेश यादव ने पीड़ित के पास खड़े डॉक्टर को भगा दिया। 

दरअसल, अखिलेश यादव अस्पताल में पीड़ित से घटना की जानकारी ले रहे थे तभी वहां खड़े डॉक्टर ने कुछ कहा। इससे पहले कि डॉक्टर अपनी बात पूरी कर पाते अखिलेश ने उन्हें बीच में रोक दिया, और कहा कि तुम सरकार का पक्ष नहीं ले सकते, तुम मत बोलो, तुम सरकारी आदमी हो। फिर उन्होंने डॉक्टर को बाहर भगा दिया। 

अखिलेश यादव ने कहा हम जानते हैं क्या होती है सरकार। इसलिए मत बोलो क्योंकि तुम सरकार के आदमी हो। तुम्हें नहीं बोलना चाहिए। तुम आरएसएस के हो सकते हो, बीजेपी के हो सकते हो, लेकिन मुझे नहीं समझा सकते। तुम बहुत छोटे कर्मचारी हो। इसके बाद अखिलेश ने उन्हें बाहर भगाते हुए कहा, “एक दम दूर हो जाओ यहां से, बाहर भाग जाओ यहां से। 
 

Exit mobile version