सभी खबरें

UP Politics : अभी BJP के 10-12 MLAs हो सकते है समाजवादी पार्टी में शामिल, इस दिग्गज नेता का बड़ा बयान   

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत का दौर तो शुरू हुआ ही है, साथ ही नेताओं द्वारा पार्टी बदलने की शुरुआत भी हो चुकी है। कल योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफ़ा दिया। इसके बाद 5 और विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया। 

कहा जा रहा है कि चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कासगंज के पटियाली से विधायक ममता शाक्य, औरैया के विधूना से विधायक विनय शाक्य, बदायूं जिले के शेखुपुर से विधायक धर्मेंद्र शाक्य, शाहजहांपुर से विधायक रोशनलाल, मिर्जापुर से विधायक अनिल मौर्या सहित 10 से 12 विधायक समाजवादी में शामिल हो सकते हैं।

वहीं, मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगे की धार और आगे के वार देखते रहिए। मौर्य ने कहा कि अभी 10 से 12 विधायक इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में मीडिया को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेरा अपमान हुआ। 

बता दे कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विधायकों का इस तरह पार्टी का साथ छोड़ना भाजपा के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है। जबकि, विधायकों के इस्तीफे के पीछे सबसे बड़ा कारण पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी को उपेक्षा माना जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में विकास कामों में बरती गई शिथिलता भी एक बड़ा कारण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button