सभी खबरें

UP Elections 2022 : अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से की ये बड़ी मांग, बताया था इसे भाजपा की साज़िश 

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। नेता मंत्रियों का जनता के बीच जाने का सिलसिला जारी है बड़ी-बड़ी बैठक में की जा रही है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एक बार जहां फिर से सरकार बनाने के लिए पूरे दमखम लगा रही हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की तैयारियां भी जोरों शोरों पर चल रही है। 

इसी सिलसिले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर पहुंचना था, लेकिन उन्हें बीच में ही {दिल्ली} में रोक दिया गया था। 

अब इस मामले में अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की तरफ रुख किया है। इस घटना को देखते हुए अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से इस मामले को उठाने की मांग की है। अखिलेश यादव ने बताया, ‘अगर किसी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाना है और अधिकारी उसे हेलिकॉप्टर में चढ़ने से पहले लगभग दो घंटे इंतजार करवाते हैं, तो कोई कैसे गंतव्य (डिस्टिनेशन) तक पहुंचेगा? मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। 

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि हारती हुई भाजपा की हताशा भरी यह साजिश है। साथी अखिलेश यादव ने यह भी कहा था कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी संघर्ष के इतिहास में यह दिन भी दर्ज किया जाएगा। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button