
पोलिटिकल डेस्क : पांच राज्यों में वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों के मुताबिक यूपी में भाजपा की सरकार दोबारा बनती हुई दिख रहीं है। जबकि, समाजवादी पार्टी पिछली बार के मुकाबले सीटों की भरपाई करती दिख रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया है।
समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट करते हुए लिखा गया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है, समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें।
एक अन्य ट्वीट में लिखा गया की – जिन विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी आगे चल रहे हैं उन विधानसभा सीटों का विस्तृत ब्यौरा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड अत्यंत धीमी गति से हो रहा है। संज्ञान ले चुनाव आयोग तत्काल अपलोड कराए ब्योरा।