UP Election Results Live : लखनऊ की 9 सीटों में से 6 सीटों पर भाजपा आगे, देखें यहां 

पोलिटिकल डेस्क : आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, सहित 5 राज्यों के चुनावों के परिणाम घोषित किए जा रहें है। सुबह 8 बजे से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस समय सबकी नज़रे उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई है। 

बात करें उत्तर प्रदेश के लखनऊ की तो यहां 9 सीटों में से 6 पर बीजेपी आगे है। लखनऊ कैंट से BJP प्रत्याशी ब्रजेश पाठक 1343 वोट से आगे, लखनऊ मध्य से BJP प्रत्याशी रजनीश गुप्ता 2094 वोट से आगे, लखनऊ पश्चिम से BJP प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव 875 वोट से आगे, BKT से BJP प्रत्याशी योगेश शुक्ला 709 वोट से आगे, लखनऊ पूर्वी से BJP प्रत्याशी आशुतोष टंडन 2058 वोटो से आगे, मलिहाबाद से BJP प्रत्याशी जय देवी 1295 वोटों से आगे, मोहनलाल गंज से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज 671 वोटो से आगे, लखनऊ उत्तरी से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला 2205 वोटों से आगे, सरोजिनी नगर से सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा 1106 वोटों से आगे चल रहे है।

Exit mobile version