Breaking :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Breaking :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

 देशभर में कोरोना का कहर चरम पर पहुंचता जा रहा है, वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर साझा की है.

ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। 

इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

बताते चले कि अभी 9 दिन पहले ही उन्हें corona वैक्सीन लगाई गई है.

Exit mobile version