वोट बैंक की राजनीति के लिए एक समुदाय में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि यह उनसे देश की नागरिकता छीन लेने का कानून है :- योगी आदित्यनाथ

लखनऊ / पॉलिटिकल रिपोर्टर :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CAA पर यह बयान दिया है की नागरिकता संशोधन कानून के बारे में झूठ और भ्रम पैदा कर अशांति फैलाने वाले बेनकाब हो गए हैं। वोट बैंक की राजनीति के लिए एक समुदाय में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि यह उनसे देश की नागरिकता छीन लेने का कानून है। किंतु सभी अब सचेत हैं।

नागरिकता संशोधन कानून देश की सुरक्षा के लिए उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून किसी व्यक्ति, जाति, मत, मजहब के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह भारत के हित में भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए है।

CAA पाकिस्तान,बांग्लादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक बर्बरता के प्रहार से कराहती मानवता के घावों पर संजीवनी लेप एवं शरणागत के प्रति प्रभु श्री राम की उदारता का अनुगमन एवं पीड़ित समुदायों को सम्मानित जीवन देने का मार्ग है।

Exit mobile version