CAA को लेकर UP में घमासान, 2 दिनों में 6 लोगों की मौत, आज सभी ……. 

उत्तर प्रदेश / खाईद जौहर – नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पुरे देश में बवाल मचा हुआ हैं। इस कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर कर ज़ोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में लगातार घमासान मचा हुआ हैं। बता दे कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुआ हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी खबरे सामने आ चुकी हैं। 

बता दे कि यूपी में हिंसक प्रदर्शन में अब तक 6 लोग मारे जा चुके हैं। गुरुवार को लखनऊ में एक शख्स की मौत हुई थी, लेकिन शुक्रवार को कई अन्य जिलों में प्रदर्शन हिंसक हो गया और बिजनौर में 2 लोग प्रदर्शन में मारे गए। जबकि कानपुर, संभल और फिरोजाबाद में 1-1 लोगों की मौत हो गई। 

उधर, प्रदेश की योगी सरकार ने हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए एहतियातन आज शनिवार को सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया हैं। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। 

खबरों के मुताबिक राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यूपी में शनिवार को सभी निजी और सरकारी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। 

Exit mobile version