सभी खबरें

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार : PM Modi की हाई लेवल मीटिंग आज, 20 बड़े बदलावों की उम्मीद

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गरम हैं। लगातार चर्चाएं है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता हैं। कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है, जबकि कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। 28 संभावित नेताओं के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा हैं। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से लगातार बैठकें की है और केंद्र में चिंतन मनन चला है, उसे देखकर अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी भी दिन केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता हैं। 

इसी बीच खबर है कि आज पीएम मोदी के आवास पर बीजेपी (BJP) के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दौरान आज पीएम मोदी के आवास पर होने वाली बैठक में कई केंद्रीय मंत्री पहुंच सकते हैं। इनमें गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम शामिल हैं। 

इससे पहले भी पीएम इस मुद्दे को लेकर कई बार बीजेपी नेताओं और मंत्रियों के साथ चर्चा कर चुके हैं। बीती 30 जून को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी। 
संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट में 7 से 9 जुलाई के बीच बड़े बदलाव हो सकते हैं। फिलहाल, मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 53 हैं, कहा जा रहा है कि पीएम रिक्त पड़ी 28 जगहों में से कुछ पर बीजेपी नेताओं को मौका दे सकते हैं। साथ ही इस दौरान 20 बड़े बदलावों की उम्मीद हैं। 

मध्य प्रदेश को इस कैबिनेट विस्तार में अहम जिम्मेदारी मिलने वाली हैं

खबरों की मानें तो लंबे समय से संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे मध्यप्रदेश के कद्दावर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जानें कि चर्चा जोरों पर हैं। वहीं, अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके मंत्रियों के हटाने समेत कई विभाग भी बदले जा सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button