सभी खबरें

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर अटकलें तेज़, सिंधिया सहित इन दिग्गजों के नाम आगे…मोदी-शाह की बंद कमरे में हुई चर्चा

नई दिल्ली : अभी मोदी सरकार में 60 मंत्री है जबकि संविधान के अनुसार मोदी सरकार में मंत्रियों की संख्या 79 हो सकती है। इसके अलावा कई मंत्री ऐसे हैं। जिन्हें दो से तीन मंत्रालय सौंपा गया हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की बंद कमरे में चर्चा हुई। 

दरअसल मानसून सत्र से पहले कैबिनेट के विस्तार की चर्चा तेज हो गई हैं। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जा रही हैं। चर्चा है कि अब तक 2 दर्जन से अधिक मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जा चुकी है और मानसून सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता हैं।

माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल को जल्द ही मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता हैं।

बता दे कि मोदी मंत्रिमंडल को बढ़ाने की कवायद कई महीनों से चल रही है लेकिन कोरोना के पहले संक्रमण काल और दूसरी लहर के बीच यह काम अधर में लटका रहा।

मध्यप्रदेश से सिंधिया पर टिकी नज़रे

मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले ही मध्यप्रदेश में सिंधिया का दबदबा एक बार फिर से दिखने लगा हैं। सिंधिया इन दिनों मध्य प्रदेश की यात्रा पर थे। इस दौरान उनके आक्रमक रुख नजर आ रहे थे।

इन दिग्गजों के नाम आगे

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित बैजयंत पांडा, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के नाम चर्चा में हैं। खास बात यह भी है कि भाजपा के सहयोगी दलों में से अभी एक भी कैबिनेट मंत्री नहीं है। 

हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अभी तक आधिकारिक कुछ गतिविधि केंद्र सरकार की तरफ से दिखाई नहीं दे रही हैं। बहरहाल कैबिनेट विस्तार में किन्हें जगह मिलती है, यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन पीएम द्वारा मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा जारी हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button