फरवरी के अंतिम सप्ताह तक हो सकती है बेरोजगारी हटाओ यात्रा, फिलहाल कोरोना के कारण टली

फरवरी के अंतिम सप्ताह तक हो सकती है बेरोजगारी हटाओ यात्रा, फिलहाल कोरोना के कारण टली
- तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी हटाओ यात्रा को कुछ दिनों के लिए टाल दिया
- लगातार बेरोजगारी को लेकर इकठ्ठा हो रही लोगों की भीड़
- प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की बहाली अब तक नहीं
बिहार/शिवेंद्र तिवारी:- बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू की थी जो हाजीपुर,गया और औरंगाबाद में हो चुकी है और अब पटना में 15 जनवरी के बाद होनी थी लेकिन कोरोना के संक्रमण को बढ़ता देख तेजस्वी यादव ने यात्रा को फिलहाल कुछ दिनों के लिए टाल दिया है अब तेजस्वी यादव ही तय करेंगे कि यह यात्रा कब होगी फिलहाल यात्रा फरवरी के अंतिम सप्ताह में होने का अनुमान लगाया जा रहा है कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी समाज सुधार यात्रा को रद्द कर दिया है।
बेरोजगारी को लेकर युवाओं की समस्या
तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा में भारी संख्या में युवा शामिल हो रहे है बिहार में बेरोजगारी के आंकड़े चरम सीमा पर है वर्तमान समय में रोजगार को लेकर हर दिन पटना में युवाओं की भीड़ आंदोलन कर रही है साथ ही जदयू-ऑफिस के बाहर भी बेरोजगारों की भीड़ इकठ्ठा हो रही है बेरोजगार युवा लगातार सरकार से रोजगार देने की मांग कर रहे है इसमें बड़ी संख्या में वो लोग है जो किसी विभाग में काम कर रहे थे लेकिन उन्हें कोरोना या अन्य किसी कारण से बाहर कर दिया गया है साथ ही प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की बहाली को लेकर युवाओं की भीड़ मंत्रियों और अन्य नेताओं के दफ़्तर के चक्कर लगा रही है फिर भी उन्हें कहीं से भी नौकरी मिलने की आशा नहीं दिख रही है। तेजस्वी यादव ने जब से बेरोजगारी हटाओ यात्रा की घोषणा की है तब से सरकार ने रोजगार को लेकर कुछ तेजी दिखाई है।
.jpeg)



