जिसके "राज" में कैबिनेट मंत्री का घर सुरक्षित नहीं, वो कैसे करेंगे प्रदेश की सुरक्षा?? गोपाल भार्गव के घर चोरों ने बोला हमला

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले पर कुछ शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि वो इस वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2 बजे दो चोरों ने बंगले में दस्तक दी। बंगले का ताला तोड़ने का प्रयास किया, सफल न होने पर चोरों ने परिसर में लगे तीन में से चंदन के दो पेड़ों को निशाना बनाया। एक को तो उन्होंने काट दिया, लेकिन दूसरा पूरी तरह नहीं काट पाए। 

वहीं, पेड़ गिरने की आवाज आने पर कर्मचारियों को चोरी का पता चला। कर्मचारी जब तक वहां पहुंचता चोर दूसरे पेड़ को भी काट रहे थे, लेकिन कर्मचारी के पहुंचने पर वे भाग गए। चोर अपने साथ कुछ भी नहीं ले जा पाए।

इधर, टीटी नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, और छानबीन करने में जुट गई हैं। पुलिस के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकी बदमाशों के बारे में सुराग लगाया जा सके। बता दे कि राजधानी के 74 बंगला क्षेत्र में कई बंगलों में चंदन के पेड़ मौजूद हैं। अक्सर ही यहां से चंदन चोरी की वारदातें होती रही हैं। 

गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का टीटी नगर थाना क्षेत्र के 74 बंगले में B-1 सरकारी आवास मिला हैं। 

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल 

पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले पर हुई इस वारदात के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मंत्री के बंगले में चोरी होना मतलब प्रदेश में कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न होना हैं। वहीं, सरकार भी बे फिक्र नज़र आ रहीं हैं। इसके साथ ही सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है की जिस प्रदेश में कैबिनेट मंत्री का बंगला ही सुरक्षित न हो वो प्रदेश कैसे सुरक्षित रह सकता हैं। 

Exit mobile version