उमरिया :- सड़क हादसा,पर्यटकों से भरी जिप्सी पलटी

उमरिया /गरिमा श्रीवास्तव :- उमरिया (Umaria) में आज एक भयावह सड़क हादसा(Road Accident) हुआ, जिसमें पर्यटकों(Tourists) से भरी जिप्सी पलट गई है जिप्सी पलटने से 4 पर्यटक घायल हो चुके हैं और इसमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है यह घटना खितौली कोर जोन में बरहा तालाब के पास हुई।
 आपको बता दें कि सभी घायल पर्यटक कोलकाता (Kolkata) के रहने वाले हैं।
बांधवगढ़ की इस दुर्घटना में देवाशीष,  अमरेंद्र मंडल,  मनोज,  शुक्ला पाल घायल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना आज सुबह सुबह हुई जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें जिला अस्पताल से बाहर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
डॉक्टरों ने बताया कि दो पर्यटकों को मामूली चोट आयी है जिनका इलाज जिला अस्पताल में संभव है पर दो व्यक्तियों के सिर पर गहरी चोट आई है जिसे देखते हुए उन्हें बेहतरीन स्वस्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने के लिए दुसरे अस्पताल में रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version