सभी खबरें

CM के संपर्क में आई थी उमा भारती, करवाया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट आई….

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए सभी नेता, मंत्री, विधायक सहित अन्य लोग अपना अपना कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री शिवराज ने अपील करी थी के जो भी उनके संपर्क में आया हो वो कोरोना की जांच करवाए। 

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया। दरअसल, उमा भारती भी सीएम शिवराज के संपर्क में आई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था। राहत भरी खबर है कि उमा की कोरोना रिपोर्ट (Covid-19 Report) निगेटिव आई हैं।

इस बात की जानकारी खुद उमा भारती ने ट्वीटर के माध्यम से दी हैं। 

उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा की – मैं भी दिनांक 22 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास, श्यामला हिल्स गई थी। तथा मैंने मुख्यमंत्री जी एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात की थी। कल मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवा लिया था तथा आज मेरे कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button