ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़सभी खबरें

झारखंड : CM हेमंत सोरेन की कुर्सी पर गहराया संकट, राज्यपाल लेंगे फैसला

रांची : झारखंड में इस समय सियासी बवाल मचा हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी इस समय खतरे में नज़र आ रहीं है।

दरअसल, झारखंड खनन लीज के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग की ओर से हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश की गई थी, जिसे स्वीकार करते हुये उनकी विधायकी को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

कहा जा रहा है कि चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने का फैसला राज्यपाल रमेश बैस पर छोड़ा गया है। संभवत: राज्यपाल इस पर आज फैसला ले लेंगे।

ऐसे में फैसले को लेकर राजभवन, सीएम आवास के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूरे रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी गई तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

इधर, सियायी संकट के बीच सीएम हाउस में महागठबंधन विधायक दल की बैठक 11ः30 बजे से होने वाली है। इस बैठक में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के विधायक मौजूद रहेंगे, जहां मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button