सभी खबरें

दिग्विजय सिंह खोल लें अपनी "सलाहकार एजेंसी", पर उनकी सलाह से होता है सिर्फ "बंटाधार", जैसे "कमलनाथ" का हुआ:- उमा भारती

दिग्विजय सिंह खोल लें अपनी “सलाहकार एजेंसी”, पर उनकी सलाह से होता है सिर्फ “बंटाधार”, जैसे “कमलनाथ” का हुआ:- उमा भारती 

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में कल देर रात भारतीय जनता पार्टी ने 19 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई. इसके बाद भाजपा में खुशी का माहौल है वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार भाजपा के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं उन्होंने कहा जीत लोकतंत्र की नहीं नोट तंत्र की हुई है। 

 इसी बीच आज उमा भारती ने मीडिया से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है
 उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह अब अपनी सलाहकार एजेंसी ही खोल लें हालाँकि उनकी सलाह मानने वाले का बँटाधार ही होता है. कमलनाथ का उदाहरण सामने है. 

 चुनावी नतीजों में 9 सीटों पर सिमटी कांग्रेस

 बता दें कि चुनावी नतीजे में कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर सिमट कर रह गई. भाजपा ने 19 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई.. सिंधिया समर्थक तीन मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा. डबरा से इमरती देवी भारी मतों से हार गई..

 सीएम शिवराज से मिले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ:-

आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सीएम शिवराज से मिले और उन्हें बधाइयां दी. आधे घंटे तक दोनों के बीच गुफ्तगू होती रही. सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने निवास पर भेंट कर शुभकामनाएं दी। मैं उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं। 

प्रदेश की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए पूरे समर्पण एवं सामर्थ्य के साथ हम सब कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने, यही हमारा संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button