
मध्यप्रदेश/सीहोर – मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती ने पार्टी की हो रही रैली पर सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश में हो रहे भाजपा की रैली पर सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन मामले में बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि यह गलत बात हैं। प्रदेश में कोरोना का कहर हैं ऐसे में मैं बीजेपी नेताओं से अपील करना चाहूंगी कि वह सारे नियमों का पालन करें।
वहीं, प्रदेश में हुए घोटालों को लेकर उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी के शासन काल में घोटाले का नामोनिशान नहीं है। जबकि आज तक प्रदेश में जितने भी घोटाले हुए हैं। वह सब कांग्रेस शासनकाल में हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार मुक्त नीति पर काम करते हैं। जो सच है वह सच ही रहेगा।