सभी खबरें

 यूक्रेन रूस युद्ध लाएगा वित्तीय संकट, आम आदमी की जेब पर पड़ेगी मार 

 यूक्रेन रूस युद्ध लाएगा वित्तीय संकट, आम आदमी की जेब पर पड़ेगी मार 

 

द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव

यूक्रेन के खिलाफ रूस का आक्रामक रवैया बढ़ता ही जा रहा है. और अब यह स्थिति साफ होने लगी है कि तनाव अगर लंबा चला तो संकट बढ़ सकता है. यूरोप की गैस आवश्यकता का 30% हिस्सा रूप से आता है. लंबे समय तक कच्चे तेल और पेट्रोल की कीमतें ऊंचाई पर रही. यूरोप ऊर्जा के लिए रूसी निर्यात पर निर्भर है.

रूस और यूक्रेन के बीच जंग के चलते रोजमर्रा की कीमतों में तेजी नजर आने लगी है.

गुरुवार को स्थानीय बाजारों में सबसे ज्यादा तेजी खाद्य तेलों में देखने को मिली.

पर यह बात भी सामने आई है कि बाजार में तेल का भरपूर स्टॉक बना हुआ है, हाँलाकि मांग भी अभी कमजोर है पर इन सब के पीछे इस तेजी के लिए मिलर्स का हाथ बताया जा रहा है.

व्यापारिक जानकारों के मुताबिक रूस यूक्रेन के बीच जंग से प्रोडक्शन स्तर पर माल की सप्लाई रोकी जाने लगी है गुरुवार को स्थानीय बाजारों में सबसे ज्यादा तेज़ी खाद्य तेलों में आई सोयाबीन तेल 1 किलो पहले थोक में ₹140 किलो के आसपास बिक रहा था जो गुरुवार को ₹165 तक बिकने लगा.

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दुनियाभर के शेयर कमोडिटी और करेंसी बाजार हिल गए हैं आने वाले समय में इसका असर और व्यापक होगा. अच्छा तेल महंगा होने से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे इसके अलावा खाद्य तेल और गेहूं जैसे कमोडिटी भी महंगी होगी.

पहले से ही आम आदमी की जेब पर महंगाई ने बड़ा असर डाला है और अब इन विवादों के चलते वित्तीय संकट साफ नज़र आएंगे. खपत घटने से जीडीपी ग्रोथ पर भी नकारात्मक असर होगा. दुनिया भर के विश्लेषकों और अर्थशास्त्रियों ने यह बात मानी है कि अगर यह लड़ाई नहीं रुकती है तो खाने-पीने की सारी वस्तुएं काफी महंगी हो जाएंगी.

बताते हैं कि रूस यूक्रेन इतने महत्वपूर्ण क्यों है…

रूस यूक्रेन की गेहूं के ग्लोबल ट्रेड में 25% की हिस्सेदारी है.

इसके साथ ही 20% मक्के की वैश्विक बिक्री भी यह दोनों पड़ोसी देश करते हैं.

 सनफ्लावर ऑयल के कुल निर्यात में इन दोनों देशों की 80% की हिस्सेदारी है.

 रूस पूरी दुनिया में 12% कच्चे तेल का अकेले उत्पादन करता है.

सोने की कीमतों में उछाल :-

Ukraine और Russia के आक्रमण के बाद दुनिया भर के बाजारों में सोने की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है 1 दिन में ही सोना 5 फ़ीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 52540 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जानकारों ने बताया है कि 1 सप्ताह के अंदर सोना 55000 के पार पहुंच सकता है.

हालात बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मिनट तक यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों की सुरक्षा को लेकर बात की और कहा की बातचीत कर मसले का हल निकालें.

आगामी दिनों में देखना होगा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा बड़ा युद्ध थमता है या फिर पूरे विश्व को इस बड़ी संकट से जूझना पड़ेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button