यूक्रेन, रूस से बात करने को तैयार, लेकिन राष्ट्रपति पुतिन ने रखी ये शर्त

इंटरनेशनल डेस्क : रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति रूस से बातचीत करने को तैयार हो गए हैं। लेकिन बातचीत से पहले रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के सामने एक शर्त रखी है।
पुतिन ने कहा, ‘यूक्रेन की सेना सत्ता अपने हाथों में ले ले जिसके बाद ही समझौते तक पहुंचना आसान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि 'मैं एक बार फिर यूक्रेन की सेना से अपील करता हूं कि नव-नाजियों और यूक्रेनी कट्टरपंथी राष्ट्रवादियों को अपने बच्चों, पत्नियों और बुजुर्गों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल होने से बचाएं।'
बता दे कि पुतिन ने रूस की सुरक्षा परिषद के साथ हुई बैठक में ये बात कही। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन की सेना की बहादुरी की भी सराहना की।
गौरतलब है कि रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है जिसमें कई यूक्रेन के सैनिक और नागरिक घायल हो गए हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि रूस जल्द ही कीव पर कब्जा कर लेगा। मिली जानकारी के अनुसार रूसी सेना ने यूक्रेनी एयरपोर्ट पर कब्जा भी कर लिया है।
वहीं, दुनियाभर में रूस की निंदा हो रही है और उसे तुरंत शांति स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।
.jpeg)



