सभी खबरें

वर्दी हुई शर्मसार! TI ने छुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष VD Sharma के पैर, वीडियो वायरल 

मध्यप्रदेश/उज्जैन – मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। जहां उज्जैन के वायरल वीडियो में माधव नगर के टीआई प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। 

वीडियो के वायरल हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे खाकी को शर्मसार करने वाला वीडियो बता रहे हैं। जबकि, टीआई दिनेश प्रजापत के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर निशाना साधते दिख रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी इस वीडियो को लेकर सरकार पर हावी होती हुई नज़र आ रही हैं। 

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए पूछा – “DGP साहब, उज्जैन माधव नगर TI दिनेश प्रजापत, जो शनिवार को उज्जैन पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा की आगवानी में वर्दी में पैर छू रहे हैं, नेताजी उन्हें देख भी नहीं रहे है! प्रजापति जी से प्रजा क्या उम्मीद रखे, इन पर कोई कार्यवाही होगी?” 

गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शनिवार को नगर निकाय चुनाव व जिला अध्यक्षों की मीटिंग में शामिल होने उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान वर्दी को शर्मसार करता यह वीडियो सामने आया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button