उज्जैन: ऑक्सीजन न मिलने से हुई पांच मरीजों की मौत

उज्जैन: ऑक्सीजन न मिलने से हुई पांच मरीजों की मौत
मध्य प्रदेश//उज्जैन:- एक तरफ प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है वही प्रदेश में दूसरी तरफ अस्पतालों में बेड फुल हो गए है यह स्तिथि इसलिए भी आ रही है क्योंकि प्रदेश में पॉजिटिविटी दर का ग्राफ बहुत तेज़ी से चढ़ रहा है मध्य प्रदेश में तो कोरोना संक्रमण दिन पर दिन नित नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
इसी बीच एक मामला उज्जैन से सामने आया है वहां पर ऑक्सीजन की कमी से पांच लोगों की मौत हो गयी है यह प्रकरण उज्जैन के माधव नगर अस्पताल का है जिन पांच मरीज़ो ने दम तोडा है उनमें से एक भाजपा मंडल अध्यक्ष थे उनकी भी मौत हो गई। बता दें कि मंडल अध्यक्ष की मौत से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। उनको रोकने क लिए पुलिस कर्मचारी आये तो उनके साथ भी बदसलूकी की।
अभी हाल ही में प्रदेश के सागर जिले से भी ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर भी एक मामला सामने आया था वहां पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से चार कोरोना संक्रमितों मरीजो की मौत हो गई।




