उज्जैन के मंडल उपाध्यक्ष लाखन सिंह चौहान कल रात से लापता, कांग्रेस ने लगाया अपहरण और हत्या का आरोप

इंदौर / गरिमा श्रीवास्तव :- श्रेष्ठा जोशी और युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष लाखन सिंह चौहान के बीच हुए विवाद की ऑडियो क्लिप पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई। इसी बीच यह खबर आई की मंडल उपाध्यक्ष लाखन सिंह चौहान कल रात से लापता हैं।

मामले में श्रेष्ठा जोशी जो भाजपा नेत्री हैं उन्होंने फेसबुक पर जातिगत सम्बन्धी टिप्पड़ी की थी जिसपर उज्जैन मंडल उपाध्यक्ष लाखन सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दर्शाई थी जिस पर श्रेष्ठा जोशी आक्रोशित हो गई थीं। विवाद इस कदर बढ़ गया था कि श्रेष्ठा ने कहा लाखन सिंह चौहान को फ़ोन कर अपशब्द कहा जिसकी चार ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
जिसके बाद भाजपा ने श्रेष्ठा को पार्टी से हटा दिया था।

अब खबर यह है कि लाखन सिंह चौहान कल से गायब हैं। इसपर कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि लाखन सिंह चौहान की अपहरण कर हत्या कर दी गई है। हांलाकि इन आरोपों की कोई पुष्टि की गई है।सोशल मीडिया पर लाखन सिंह का एक वीडियो वायरल कर रहा है जिसमे वह खुद के जान को खतरा बताते नज़र आ रहे हैं।
अभी तक लाखन सिंह के परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बीते 24 घंटे से लाखन सिंह गायब हैं।
दलित समाज ने पूरे मामले को लेकर प्रदेश में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
कांग्रेस केवल शक के आधार पर हत्या का आरोप लगा रही है।कांग्रेस का कहना है कि श्रेष्ठा जोशी ने उन्हें अपशब्द कहें। धमकी भी दी।
वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि लाखन सिंह चौहान के गायब होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि उनका अपहरण कर हत्या कर दी गई है।

वहीं इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज़ नहीं की गई है।
भाजपा के कोई भी प्रवक्ता सामने नहीं आ रहे हैं इस पर कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चौधरी ने कहा है कि “ये चोर की दाढ़ी में तिनका” वाला मामला है।

अभी तक लाखन सिंह चौहान का कोई पता नहीं है। सभी चीजों से पर्दा तभी उठ पाएगा जब लाखन सिंह चौहान मिलेंगे।

 

Exit mobile version