उज्जैन : BJP नेता पाए गए Corona संक्रमित, Scindia सहित कई बड़े नेताओं से की थी मुलाकात….

मध्यप्रदेश/उज्जैन – मध्यप्रदेश में अभी भी कोरोना का कहर बना हुआ हैं। खबर महाकाल की नगरी उज्जैन से है जहां उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवा भाजपा नेता कोरोना संक्रमित पाए गए। 

युवा भाजपा नेता के कोरोना संक्रमित होने की खबर बाहर आते ही भाजपा खेमे में बवाल मच गया। 

खास बात ये है कि युवा नेता ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई अन्य नेताओं से मुलाकात की थी। दरअसल, सोमवार को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर/उज्जैन दौरे पर पहुंचे थे। जहां उज्जैन में इस युवा नेता ने सिंधिया से मुलाकात की। साथ ही उनके साथ फोटो भी खिंचाई।

इतना ही नहीं, ये नेता सांसद निवास, मंत्री निवास और भाजपा कार्यालय में भी कई नेताओं से मिला चुके हैं। जिसके बाद कई बड़े बड़े नेता होम क्वारेंटाइन होने लगे हैं।

इसके अलावा खबर है कि आज कई नेता अपना कोरोना टेस्ट करा सकते हैं। 

इधर, संक्रमित युवा नेता को मक्सी रोड पर किया क्वारेंटाइन किया गया है और उनका देसाई नगर का घर भी सील कर दिया गया हैं।

Exit mobile version