पुलिस को देखते ही भागे दो कुख्यात बदमाश, तलाशी पर घर से मिली 15 लाख रुपए की अवैध शराब

जबलपुर/प्रियंक केशरवानी :- मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी कांचघर में शराब के अवैध कारोबारी के घर में आज पुलिस ने छापा मारकर 15 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद की है, बताया जा रहा है कि दोनों आपराधिक प्रवत्ति के है और पकड़ी गई शराब कुख्यात बदमाश शूटर उर्फ गोलू जग्गी व कृष्णा गुप्ता की है, जो पुलिस को देखते ही भाग निकले, जिन्हे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। 

आरोपी अपने ही घर को बनाए थे शराब गोदाम 
पुलिस अधिकारियों की माने तो हाउसिंग बोर्ड कालोनी कांचघर निवासी शूटर उर्फ गोलू जग्गी व कुचबंधिया मोहल्ला निवासी कृष्णा गुप्ता लम्बे समय से अपने घर के नीचे ही एक कमरे को शराब का गोदाम बनाए हुए है, यही से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रुप से शराब की सप्लाई करते रहे. इस बात की खबर मिलते ही क्राइम ब्रांच व सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने कांचघर स्थित घर पर छापा मारा, पुलिस को देखते ही शूटर व कृष्णा गुप्ता भाग निकले, पुलिस ने कमरे की तलाशी ली जहां से पुलिस ने 11 हजार 500 पॉव शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए के लगभग है। 

दोनों के खिलाफ घमापुर और सिविल लाइन थाने आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज 
पुलिस की कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कम्प मचा रहा, पुलिस ने फरार हुए दोनों आरोपियों को पकडऩे संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है. पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि दोनों अपराधिक प्रवृति के बदमाश है, कृष्णा गुप्ता के खिलाफ थाना घमापुर में हत्या का प्रयास व मारपीट के चार प्रकरण व सुरजीत उर्फ शूटर उर्फ गोलू  के खिलाफ घमापुर व सिविल लाइन में 4 मामले मारपीट व जुआएक्ट के दर्ज हैं। 

Exit mobile version