सभी खबरें

एम्स रायपुर में कोरोना पीड़ितों के लिए तैयार किए गए 200 बेड

छत्तीसगढ़ / गरिमा श्रीवास्तव :- छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थिति AIIMS में कोरोना पीड़ितों के लिए नए वार्ड में 200 बेड तैयार किए गए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि अब हर जिले में 100 बेड वाले आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जाएंगे. यह सुविधा राज्य के हर जिले में होगी। साथ ही साथ बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति की छत्तीसगढ़ में एंट्री नहीं होगी. 

 एम्स रायपुर के प्रवक्ता एसएस शर्मा ने बताया कि संस्थान में 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड पहले से ही तैयार कर लिया गया है साथ ही साथ कोरोना निरोधक किट्स भी तैयार कर ली गई हैं। 

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्वास्थ्य अधिकारियों ने बातचीत के दौरान बताया कि रायपुर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 500 बेड के साथ कोविड-19 अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही जाने की 10 दिन में अस्पताल बनकर तैयार हो जाएंगे. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button