सभी खबरें

J&K: BSF जवानो पर आतंकियों ने किया हमला, दो जवान शहीद 

  • हमलावर आतंकी बीएसएफ जवानों की राइफल लेकर भाग गए

श्रीनगर।

देश एक तरफ जहां कोरोना वायरस के संकट से गुजर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकी हमले सामने आ रहे हैं। तजा अपडेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के श्रीनगर स्थित पांडाच में सीमा सुरक्षा बल (BSF) पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। गंभीर घायल होने के कारण दोनों ही जवान शहीद (Martyr) हो गए। जवानों के हथियार भी लापता हैं। बताया गया कि हमलावर आतंकी बीएसएफ जवानों की राइफल लेकर भाग गए हैं। 

एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया
जवान BSF की 37 बटालियन की एक पार्टी के थे। ये हमला श्रीनगर के पास गांदरबल में हुआ। स्थानीय पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएफ के दो जवान जो ड्यूटी का हिस्सा थे, पास की दुकान से कुछ खरीदने गए थे। इस दौरान बाइक सवार दो आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आतंकियों ने उनके पास से हथियार भी छीन लिए। उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी करके हमने जांच शुरू कर दी है। 

कल श्रीनगर में हुए एनकाउंटर में ढेर किए थे दो आतंकी 
आशंका है कि कुछ आतंकी आसपास ही छिपे हो सकती है। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। मामले पर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वे इस घटना के बारे में तथ्यों की जानकारी जुटा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कल यानी मंगलवार को ही श्रीनगर के नवाकदल में हुए मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इनमें से एक अलगाववादी गुट हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ खान का छोटा बेटा जुनैद खान था। दूसरा आतंकवादी तारिक अहमद शेख पुलवामा का रहना वाला था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button