सभी खबरें

बीना के मिडिल स्कूल में अनुशासन के नाम पर 29 छात्राओं के साथ क्रूरता

बीना के मिडिल स्कूल में अनुशासन के नाम पर 29 छात्राओं के साथ क्रूरता

होमवर्क न करने की सज़ा क्या हो सकती है ज्यादा से ज्यादा थोड़ी सी या बहुत सारी डांट,कुछ थप्पड़ या फिर घर में माता–पिता से शिकायत। लेकिन भानगढ़ के कस्तूरबा गांधी मिडिल स्कूल में होमवर्क ने करने पर 6वीं क्लास की 29 छात्राओं को सज़ा ने देकर उनके साथ क्रूरता की गई है।

क्या हैं पूरा मामला

शिक्षिका ममता पटेल ने ऐसी सजा दी कि छात्राओँ की हथेलियां सूज गईं। किसी को स्केल से पीटा तो किसी को चांटे मारकर गाल लाल कर दिए। छात्राओं को बीना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। सहायक संचालक जेडी इक्का व बीआरसी दीपचंद चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर छात्राओं के बयान लिए है। स्कूल के छात्रावास में रहने वाली इन छात्राओं ने घटना की जानकारी वार्डन सीमा कौशल को दी। वार्डन ने मंगलवार को पहले भानगढ़ थाने में घटना की सूचना दी। इसके बाद छात्राओं को लेकर मंगलवार शाम सिविल अस्पताल पहुंचीं। वही शिक्षिका पटेल ने छात्राओँ से मारपीट करने से इंकार किया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button