सभी खबरें

मप्र में लोगों को अभी और कपवाने वाली है सर्दी

मप्र में लोगों को अभी और कपवाने वाली है सर्दी

देशभर को कड़ाके की ठंड ने अपने चपेट में ले लिया है वही मध्यप्रदेश में भी इस बार अच्छी- खासी ठंड रही लेकिन मंगलवार को रात और दिन के तापमान में पांच-पांच डिग्री का इजाफा हुआ। ऐसे में राजधानीवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिकों का क्या कहना

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बुधवार को भी रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। हालांकि, दिन के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका जताई गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला का कहना है कि उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में करीब 900 मीटर की ऊंचाई पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। जबकि, छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाके में हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना हुआ है। इस कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनो से नमी मिल रही है। इस कारण हवा की दिशा बदलकर दक्षिणी हो गई है। यही वजह है कि रात के बाद दिन के तापमान में भी इजाफा हुआ है।

जल्द गिरेगा तापमान


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शुक्ला की मानें तो बुधवार को दिन में बादल छाएंगे। बावजूद इसके दिन के तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। 24 जनवरी तक एक पश्चिमी विक्षोभ और आ रहा है। इसके असर से 25 जनवरी से तापमान में फिर गिरावट आएगी। दिन का तापमान 10 डिग्री और दिन का तापमान 20 डिग्री के नीचे तक जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button