TRUMP का नया ट्वीट बना सनसनी, ISIS से जोड़कर देखा जा रहा है ट्वीट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज सुबह 7 बजे के करीब एक ट्वीट किया. जिसके बाद से लगातार कयासों का दौर जारी है. कहा जा रहा है कि सीरिया में ISIS के मुखिया अबु बक्र अल बगदादी पर हमला हुआ है.

ट्रम्प ने आज सुबह ट्वीट कर लिखा कि अभी कुछ बहुत बड़ा हुआ है.

 

इस ट्वीट के बाद से ही कयासों का ये सारा खेल शुरू हुआ है. अमेरिकी मीडिया से बगदादी के मारे जाने की खबरें उड़ रही है. हालाँकि इस सम्बन्ध में अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. मामले की पूरी तस्वीर तभी साफ़ हो पाएगी जब राष्ट्रपति ट्रम्प कुछ घोषणा करेंगे.

बता दें कि इससे पहले भी कई बार बगदादी के मारे जाने की खबरें आ चुकी है.

Exit mobile version