2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Mp में ट्रांसपोर्ट ठप, 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल

3 सूत्रीय मांगों को लेकर आरटीओ कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ 1 दिवसीय हड़ताल करते हुये चेतावनी दी है,यदि मांगें पूरी नही हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे ।

मध्यप्रदेश/भोपाल:- एमपी में अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने परिवहन कार्यालयों में जाकर हड़ताल की.आज एक दिन कि हड़ताल के दौरान प्रदेश भर में आरटीओ के कामकाज ठप रहे. मध्य प्रदेश में गुरुवार को ना लाइसेंस बने और ना ही आरटीओ से जुड़ा कोई कामकाज हो सका, जो लोग आरटीओ के कामकाज के सिलसिले में पहुंचे हुए थे, उन्हें परेशान होकर वापस लौटना पड़ा. प्रदेश परिवहन कर्मचारी संघ ने 29 जुलाई की हड़ताल की सूचना विभाग को दी थी। भोपाल आरटीओ में भी तालेबंदी की हुई थी।
ट्रांसपोर्ट से जुड़े हुए सभी कार्यालयों में ताले लटके हुए थे। जिस वजह से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मध्य प्रदेश परिवहन संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि संघ के सभी कर्मचारियों से लंबित मांगों के निराकरण के लिए शासन का ध्यान आकर्षित करने को लेकर एक दिवस का अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल होने का अनुरोध किया गया था। साथ ही सरकार को चेतावनी भी दी कि यदि हमारी मांगें एक महीने के अंदर पूरी नही होती है तो सभी आरटीओ के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।